Tuesday, October 20th, 2026

रावाभाठा राईस मील के पीछे चल रहा था सट्टा, तीन गिरफ्तार

रायपुर
खमतराई पुलिस ने तीन सटोरियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर से रावाभाठा राईस मील के पीछे सट्टेबाजी की सूचना लगातार मिल रही थी। पुलिस ने कल योजना बनाकर वहां पर छापेमारी की कार्रवाई की इस दौरान रावाभाठा राईस मील के पीछे अलग-अलग तीन जगहों से तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सटोरिया में विरेंद्र रात्रे से 2200 रुपए, संजय चंद्राकर से 2130 रुपए और गणेश बांधे से सट्टा पट्टी के साथ नगदी 2310 रुपए जप्त किए गए।

 

Source : Agency

पाठको की राय